Connect with us

जौनपुर

जमीन विवाद में युवक की मौत, तीन हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

राजापुर गांव में पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस जांच में जुटी

रामपुर (जौनपुर)। थाना रामपुर क्षेत्र के राजापुर गांव में जमीन के पुराने विवाद ने सोमवार देर रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 26 वर्षीय युवक दिनेश तिवारी उर्फ मोनू की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राजापुर निवासी दिनेश तिवारी उर्फ मोनू का पड़ोसी महावीर तिवारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि महावीर तिवारी और उनके परिवार के लोगों ने दिनेश को अपने दरवाजे पर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

वहीं पुलिस के अनुसार, घायल दिनेश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement

वर्षों से चल रहा था जमीन का विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा था। मामला दीवानी न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था, जो सोमवार रात हिंसक घटना में बदल गया।

दिनेश तिवारी अपने पीछे पत्नी और दो वर्षीय मासूम बेटी राधिका को छोड़ गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक और तनाव का वातावरण बना हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page