Connect with us

जौनपुर

तहलका न्यूज़ नेटवर्क के संपादक कैलाशनाथ सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

हार्ट अटैक से हुई मौत, पत्रकार जगत में शोक की लहर

जौनपुर। जौनपुर तहलका न्यूज़ नेटवर्क के संपादक कैलाशनाथ सिंह की पत्नी श्रीमती प्रतिमा सिंह का सोमवार को अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि हार्ट अटैक आने के बाद परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और चिकित्सकीय उपचार भी कराया गया, लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

पत्रकारों और सामाजिक लोगों ने जताया शोक

श्रीमती प्रतिमा सिंह के निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिचितों ने शोक व्यक्त किया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

परिजनों के अनुसार, श्रीमती प्रतिमा सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर एक बजे रामघाट, पचहठिया पर किया गया। अंतिम विदाई में परिजन, रिश्तेदार, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए।

Advertisement

श्रीमती प्रतिमा सिंह के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page