Connect with us

जौनपुर

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

मड़ियाहूं तहसील में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मड़ियाहूं (जौनपुर)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतें सुनीं। दोनों अधिकारियों ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को स्थलीय जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महिला शिकायतों को दें प्राथमिकता : एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने महिला सुरक्षा एवं महिला अपराध से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page