Connect with us

जौनपुर

जमीन विवाद और मारपीट के बाद युवक की मौत, गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोका अंतिम संस्कार

Published

on

Loading...
Loading...

शाहगंज में शव पहुंचने के बाद गांव में तनाव, विधायक के आश्वासन पर माने परिजन

पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयाघात से मौत की पुष्टि, जांच जारी

शाहगंज (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मजडीहां गांव में युवक चंदन राजभर की मौत के बाद रविवार देर शाम तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद क्षेत्रीय विधायक के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

मिली जानकारी के अनुसार, मजडीहां गांव निवासी चंदन राजभर कुछ दिन पहले हुई मारपीट की घटना में घायल हो गए थे। उनका उपचार जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने ग्राम प्रधान सहित अन्य नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग पर अड़े

मृतक की मां प्रभावती देवी का आरोप है कि मारपीट की घटना में चंदन को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। शव घर पहुंचने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार रोक दिया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया।

Advertisement

विधायक के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार को हुए तैयार

मामले की जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और निष्पक्ष जांच कराने तथा शासन स्तर से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। विधायक के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने की सहमति दी।

पुलिस ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरा मामला पूर्व में हुई मारपीट की घटना से जुड़ा है। घायल चंदन का इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हुई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page