Connect with us

बलिया

दो युवतियों के अपहरण का मामला, तीन पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

दो अलग-अलग गांवों से युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई, युवतियों की बरामदगी और आरोपियों की तलाश तेज

बलिया (बैरिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो युवतियों को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले सामने आए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध अपहरण सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला चांददीयर चौकी क्षेत्र का है, जहां एक 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने समरजीत सिंह निवासी दयालचक, थाना डोरीगंज (जनपद सारण, बिहार) तथा उसके जीजा पवन सिंह निवासी मधुबनी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

इसी चौकी क्षेत्र के एक अन्य गांव से भी 20 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में परिजनों की तहरीर पर दीपक यादव निवासी टोला शिवन राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement

पुलिस ने शुरू की तलाश

बैरिया पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर युवतियों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page