Connect with us

बलिया

कांग्रेस का प्रदर्शन, न्याय की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

Published

on

Loading...
Loading...

कथित पुलिस उत्पीड़न से हुई मौत के मामले में दोषियों पर कार्रवाई और न्यायिक जांच की उठी मांग

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पाठक बोले— पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष रहेगा जारी

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी स्व. कामजी गोंड की कथित पुलिस उत्पीड़न से हुई मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में न्याय की मांग को लेकर एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च बलिया रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू होकर शहीद पार्क चौक तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर स्व. कामजी गोंड को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

दोषियों पर कार्रवाई और न्यायिक जांच की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जनपद में पुलिस उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि मामले के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

Advertisement

उन्होंने यह भी मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से कराई जाए।

न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी। कैंडल मार्च में राजेन्द्र भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page