Connect with us

जौनपुर

स्कूल चलो अभियान को मिली सफलता, जागरूकता रैली के बाद पांच बच्चों का हुआ नामांकन

Published

on

Loading...
Loading...

राजेपुर द्वितीय प्राथमिक विद्यालय की पहल, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

निःशुल्क सुविधाओं की दी जानकारी, हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का लिया संकल्प

जौनपुर(सिरकोनी)। विकास खंड सिरकोनी के नगर पंचायत कचगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय राजेपुर द्वितीय में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि मौके पर पांच नए बच्चों का नामांकन भी कराया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित रैली को विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकृष्ण विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय परिसर से निकली रैली विभिन्न मोहल्लों और गलियों से होकर गुजरी, जहां छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने शिक्षा के महत्व से जुड़े प्रेरक नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।

रैली में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा शिक्षिकाएं सुनीता यादव, शशिकला, कंचन और अर्चना ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो रही है।

Advertisement

प्रधानाध्यापक रामकृष्ण विश्वकर्मा ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page