Connect with us

जौनपुर

डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, लाइफ केयर हॉस्पिटल जांच के घेरे में

Published

on

Loading...
Loading...

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस ने शुरू की संयुक्त जांच

सीएमओ बोले— लाइसेंस नवीनीकरण लंबित, रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

जौनपुर(केराकत)। केराकत क्षेत्र के नाऊपुर (थाना गद्दी) स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर में डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, प्रसव के दौरान जन्मा नवजात शिशु सुरक्षित बताया गया है।

मृतका की पहचान रेखा, पत्नी बुद्ध बनवासी, के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान रेखा की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उनका यह भी आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और संचालक मौके से चले गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी अजय राय ने बताया कि परिजनों के आरोपों, अस्पताल के अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Advertisement

वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने बताया कि मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल भेजी गई है। अस्पताल के दस्तावेज, उपचार प्रक्रिया और अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है।

सीएमओ ने बताया कि संबंधित अस्पताल पंजीकृत है, लेकिन उसके लाइसेंस का नवीनीकरण लंबित है। यदि जांच में चिकित्सकीय लापरवाही या अन्य अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही प्रसूता की मौत के वास्तविक कारण और जिम्मेदारों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page