गाजीपुर
वैजनाथ ने रोमांचक मुकाबले में प्रहलादपुर को हराकर जीता DPL क्रिकेट टूर्नामेंट
5 विकेट से दर्ज की शानदार जीत, देवढ़ी में फाइनल मुकाबला देखने उमड़े खेल प्रेमी
जमानिया (गाजीपुर)। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी में आयोजित डीपीएल (DPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। वैजनाथ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रहलादपुर को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रहलादपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 140 रन बनाए। जवाब में वैजनाथ की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट शेष रहते 142 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

समापन समारोह में नूरी प्रधान मनीष सिंह, संजय सिंह (जलालपुर), मनीष सिंह, देवढ़ी प्रधान संजय सिंह तथा अमित सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदुस्तान स्पोर्टिंग क्लब, देवढ़ी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में कमलेश तिवारी, आकाश सिंह, राम खरवार, मनीष खरवार, गोलू, भानु सिंह, अखिलेश सिंह, विनय सिंह, मनजीत सिंह, दीपक सिंह, सुनील चौधरी, विशाल चौधरी और गणेश चौधरी सहित आयोजन समिति के सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई दी।
