Connect with us

आजमगढ़

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 415 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

Published

on

Loading...
Loading...

चार पदों के लिए हुआ मतदान, आज सुबह 10 बजे से होगी मतगणना

अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, परिणाम पर टिकी अधिवक्ताओं की निगाहें

आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति (सत्र 2026-27) का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो गया। अब अधिवक्ताओं की निगाहें बुधवार को होने वाली मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट शिवधन प्रसाद चौरसिया ने बताया कि कुल 12 पदों के लिए 30 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें से 8 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए, जबकि शेष 4 पदों के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। एसोसिएशन के 420 मतदाताओं में से 415 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट बलिराम यादव, एडवोकेट भृगुनाथ राम और एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए एडवोकेट मुन्ना सिंह, एडवोकेट लौटु राम मौर्य और एडवोकेट सत्य प्रकाश चतुर्वेदी चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement

मंत्री पद के लिए एडवोकेट मनोज कुमार राय, एडवोकेट दीपक कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट रविशंकर यादव और एडवोकेट सतीराम प्रजापति मैदान में हैं। वहीं सहमंत्री (प्रशासन) पद पर एडवोकेट आनंद प्रकाश यादव और एडवोकेट राहुल उपाध्याय के बीच सीधा मुकाबला है।

मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को सील कर सुरक्षित रख दिया गया है। चुनाव अधिकारी के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे बार एसोसिएशन के पुस्तकालय कक्ष में मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page