वाराणसी
चालक माल लादने के लिए गया घर के अंदर तत्पश्चात बाहर आया तो टोटो गायब
वाराणसी। थाना कैंट के मकबूल आलम रोड पक्की बाजार निवासिनी नाज बेगम पत्नी महताब कुरैशी नर शिवपुर में शिकायत दर्ज करवाते हुए मुकदमा पंजीकृत करवाते हुए आरोप लगाया है कि मेरी टोटो टेम्पो UP 65KT 4713 मेरा चालक एखलाक जो भाड़े पर लेकर चलाता है और अपना टेम्पो शिवपुर के सेंट्रल जेल रोड पर लेकर जा रहा था कि एक ब्यक्ति ने मेरे गाड़ी को रोककर भाड़ा ले जाने के लिए रोका और अपने घर के अंदर से सामान लादने के लिए मेरे चालक से कहा तो मेरा चालक उपरोक्त के साथ उसके घर मे समान लेने के अंदर गया लेकिन उपरोक्त ब्यक्ति काफी देर मो0 से बात करता रहा और सामान लादने में देरी करने लगा जिस पर मेरे चालक ने सामान ले जाने से मना करते हुए बाहर निकला तो देखा कि टेम्पो गायब था वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि आपका टेम्पो एक ब्यक्ति धकलते हुए इमिलिया घाट की तरफ लेकर जा रहा है तो चालक ने इमिलिया घाट की तरफ गया जहां टेम्पो खड़ा मिला लेकिन उसमें से चार बैटरी कीमत लगभग पचास हजार रुपये की जो गायब थी,पीड़िता की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।
