Connect with us

अपराध

प्राइवेट चिकित्सालय के कर्मचारी ने इलाज के दौरान पीड़िता से बनाया मधुर संबंध

Published

on

Loading...
Loading...

( रिपोर्ट – विक्की मध्यानी)

मौका देख कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म

Loading...

(वाराणसी)। शिवपुर थानाक्षेत्र के पँचकोशि रोड शिवपुर की रहने वाली पीड़िता ने शिवपुर पुलिस से शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि मैं दो बच्चों की माँ हु ,मेरे बच्चे की तबियत खराब होने पर बच्चों के माने जाने वाले चिकित्सक महाबीर मंदिर रोड पर निजी हास्पिटल में इलाज करवाने के लिए अपने बेटे के साथ वर्ष 2021 के सितंबर महीने में भर्ती हुई और एक सप्ताह बाद मेरे बच्चे की तबियत ठीक होने पर वहां से डिस्चार्ज हुई लेकिन पुनः सितंबर महीने में फिर मेरे बच्चे की तबियत खराब हुई तो मैं फिर से महाबीर मंदिर रोड पर निजी चिकित्सालय में भर्ती हुई।वहां पर कार्य कर रहे वार्ड ब्याय शुभम आनन्द पुत्र अनिल कुमार निवासी अकबेलपुर आजमगढ़ ने मेरा न0 हास्पिटल में बने मेरे फाइल से ले लिया और बातचीत बच्चे के सेहत के बारे में करने लगा और जब एक सप्ताह भर बाद डिस्चार्ज हुई तो उक्त शुभम आनन्द ने कहा कि मेरी जान पहचान BHU में है।आप अपने बेटे को BHU में दिखा लीजिये ,जिसके बाद BHU में इलाज कराने के लिए शुभम आनन्द अपने साथ पीड़िता को साथ लेकर गया और दिखाकर फाइल लेने के बहाने अपने कमरे में लेकर गया जहां नशिना पदार्थ मिलाकर कोल्डडिंग में पिलाते हुए बेहोश कर दिया और जबरी शारिरिक सम्बन्ध बनाया और उसका अश्लील विडीयो भी बनाया,जिसके बाद पीड़िता जब होस में आई तो उसको धमकी देने लगा कि अब तुम्हारा अश्लील बीडीओ बना लिया हु़ंँ।और अब इसको मैं वायरल करूंगा यही धमकी देते हुए दर्जनों बार महिला से प्राकृतिक और अप्राकृतिक सम्बद्ध बनाया जिसके बाद पीड़िता अजीज होकर मामले की जानकारी पुलिस को दी लेकिन न्याय नही मिला तो पीड़िता ने अपर पुलिस आयुक्त अपराध जिला मुख्यालय वाराणसी सुभाषचन्द्र दुबे से जाकर मिली जिसके बाद पीड़िता के मामले को गम्भीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश शिवपुर पुलिस को दिये, मुकदमा दर्ज करने का आदेश होते ही प्रभारी निरीक्षक शिवपुर एस0आर0गौतम ने मामले को दर्ज करते हुए मामले की जांच क्राइम इंस्पेक्टर शिवपुर नरेन्द्र कुमार मिश्रा को सौप दी,उधर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होते ही आरोपी युवक घर छोड़ फरार हो गया है।लेकिन वाराणसी से लेकर आजमगढ़ तक विभिन्न ठिकानों पर पुलिस गिरफ्तारी के लिए दविश दे रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page