Connect with us

बलिया

जयदेश की खबर का असर: मेड़वरा कलां मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों के आंदोलन और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सड़क पर गिट्टी भराई व कुटाई का कार्य शुरू

बरसात के बाद होगा डामरीकरण, राहत मिलने से ग्रामीणों में खुशी

नरही (बलिया)। विकास खंड सोहांव के विशेश्वरपुर से मेड़वरा कलां (निर्भया के गांव) को जोड़ने वाले जर्जर संपर्क मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। सड़क के गड्ढों में गिट्टी भरने और रोलर से कुटाई का काम शुरू होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहत जताई है।

यह मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में था, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुबेर नाथ तिवारी, ग्राम प्रधान बाला यादव तथा बालिका बंधुता मंच के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि बारिश के दौरान मार्ग पूरी तरह बाधित हो सकता है।

प्रशासन ने लिया संज्ञान

Advertisement

ग्रामीणों की मांग और मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों में गिट्टी भराई और रोलर से कुटाई का कार्य शुरू करा दिया गया है।

बरसात के बाद होगा डामरीकरण

पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों के अनुसार, बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद पूरे मार्ग का डामरीकरण (पिचिंग) कराया जाएगा, जिससे सड़क को स्थायी रूप से दुरुस्त किया जा सके।

स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि शेष कार्य भी निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page