Connect with us

बलिया

शिकायतों के बावजूद नहीं थमा अवैध मिट्टी खनन, पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

निजी भूमि से जबरन खनन का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खैराखास गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि प्रशासन से शिकायत के बावजूद उनकी निजी भूमि से जेसीबी लगाकर अवैध मिट्टी खनन किया गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

खैराखास निवासी हसनेन पुत्र अब्दुल रहमान का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी भूमि पर जबरन मिट्टी का खनन कराया। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पहले उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड और जिलाधिकारी बलिया से की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित का कहना है कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने के कारण उन्होंने अब मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement

मामले को लेकर क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासनिक कार्रवाई और निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल शिकायत की जांच और प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page