Connect with us

बलिया

मनियर में भीषण अग्निकांड, आधा दर्जन रिहायशी मड़हे जलकर राख

Published

on

Loading...
Loading...

बच्चों को बचाते समय युवक गंभीर रूप से झुलसा, एक बकरी की भी मौत

मनियर (बलिया)। मनियर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर पश्चिम बड़कीबारी गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने आधा दर्जन रिहायशी मड़हों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में फंसे बच्चों को बचाने के दौरान 28 वर्षीय सनोज गोंड़ गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक बकरी की भी जलकर मौत हो गई।

किराना दुकान, अनाज, नकदी और गृहस्थी का सामान जलकर राख

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सबसे पहले देवान्ती देवी के मड़हे में लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई। आग में मनोज गोंड़ की दो झोपड़ियां तथा पतरू गोंड़, सनोज गोंड़, विनोद गोंड़ और छोटक गोंड़ का एक-एक मड़हा जलकर राख हो गया। देवान्ती देवी की किराना दुकान के साथ घर में रखा अनाज, गहने, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर और नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।

फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

गंभीर रूप से झुलसे सनोज गोंड़ को ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लेखपाल ने किया नुकसान का आकलन

घटना की सूचना मिलते ही लेखपाल खेदन राम मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page