Connect with us

बलिया

संजय यादव सचिवालय में बने समीक्षा अधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

पदोन्नति पर क्षेत्र में खुशी, लोगों ने दूरभाष पर दी बधाई

बलिया। जनपद के सेरीया निवासी एवं सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव के उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (आरओ) पद पर पदोन्नत होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर गड़वार क्षेत्र के बाराबांध में एक बैठक आयोजित कर लोगों ने उन्हें दूरभाष के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दीं।

जनपद का बढ़ा सम्मान

बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कन्हैया पाण्डेय के आवास पर किया गया। इस अवसर पर कन्हैया पाण्डेय ने कहा कि संजय यादव मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि संजय यादव हमेशा बलिया के विकास और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पदोन्नति से जनपद का सम्मान बढ़ा है और क्षेत्र की आवाज शासन स्तर तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगी।

Advertisement

गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर अशोक श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव, शशांक शेखर पाण्डेय, बीरबहादुर राम, पप्पू यादव, सुरेन्द्र राजभर, आयुष पाण्डेय, लक्ष्मण राम, अरुण उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और संजय यादव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page