Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गाजीपुर में जागरूकता अभियान तेज

Published

on

Loading...
Loading...

बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने चलाया विशेष अभियान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शनिवार को जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

प्रमुख स्थानों पर की गई पैदल गश्त

अभियान के तहत पुलिस टीमों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं और आमजन को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी तथा सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सतर्कता बरती।

Advertisement

एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग और भ्रमण किया। इस दौरान संदिग्ध एवं मनचलों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान जारी

पुलिस विभाग ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद में जागरूकता और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page