Connect with us

बलिया

लापता किशोर विनय प्रजापति का एक सप्ताह बाद भी नहीं मिला सुराग

Published

on

Loading...
Loading...

मिल संचालक पर शक गहराया, परिजन अनहोनी की आशंका से परेशा

सीसीटीवी खराब बताने पर परिजनों ने उठाए सवाल, पुलिस कर रही जांच

बलिया (नरही)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सरायकोटा से लापता हुए 17 वर्षीय किशोर विनय प्रजापति का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले में पुलिस की जांच जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, 25 जून की शाम विनय प्रजापति अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक चक्की पर गेहूं पिसवाने गया था, जिसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

परिजनों ने थाने में दी तहरीर

अगले दिन परिजनों ने कोरंटाडीह पुलिस चौकी, नरही थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

सीसीटीवी को लेकर उठे सवाल

परिजनों ने चक्की पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की मांग की, लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को मिल संचालक ने कैमरा खराब होने की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने संदेह जताते हुए मामले में गहरी आशंका व्यक्त की है।

परिजनों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि विनय के लापता होने में मिल संचालक की भूमिका हो सकती है।

पुलिस जांच जारी

थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगातार तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

किशोर की मां और परिजन लगातार रो-रोकर परेशान हैं और किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। परिजनों ने जल्द से जल्द बच्चे की बरामदगी की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page