Connect with us

गाजीपुर

सुहवल पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

न्यायालय से जारी वारंट पर घर से दबोचा, अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए न्यायालय से निर्गत फौजदारी मुकदमा संख्या 14174/21 में धारा 323 एवं 504 भारतीय दंड संहिता के तहत वांछित वारंटी नागेंद्र यादव पुत्र विश्वनाथ यादव, निवासी ग्राम अडरिया, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर को उसके आवास से गिरफ्तार किया।

न्यायालय में किया जाएगा पेश

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा नियमानुसार उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्रवाई जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page