Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गाजीपुर में जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

Published

on

Loading...
Loading...

बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, शोहदों के खिलाफ चलाया गया अभियान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद गाजीपुर में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चला अभियान

पुलिस बल ने जिले के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। अभियान के दौरान आमजन को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और कानून संबंधी जानकारियां दी गईं तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग

Advertisement

मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर सघन भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध एवं शोहदा प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सख्त चेतावनी दी गई।

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क

पुलिस प्रशासन ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता और कार्रवाई का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page