Connect with us

बलिया

यूपी टीईटी के चलते सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि बदली

Published

on

Loading...
Loading...

अब 6 जुलाई को तहसील बलिया में होगी जनसुनवाई, जिला स्तरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद

जिलाधिकारी ने नई तिथि पर शिकायतें दर्ज कराने की अपील की

बलिया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के मद्देनजर जुलाई माह के प्रथम सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम 4 जुलाई (शनिवार) के स्थान पर 6 जुलाई (सोमवार) को आयोजित होगा।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार संशोधित कार्यक्रम के तहत सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील बलिया में किया जाएगा। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतें सुनेंगे और उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देंगे।

उन्होंने बताया कि यूपीटीईटी-2026 के सफल एवं सुचारु आयोजन को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं के तहत यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 6 जुलाई को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page