Connect with us

गाजीपुर

फर्जी अधिकारियों से रहें सावधान, पहचान पत्र देखकर ही दें जानकारी: डीएम अनुपम शुक्ला

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से अपील की है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी इन दिनों राजस्व, विकास, पंचायत, कृषि, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और सत्यापन के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में आमजन पूरी सतर्कता बरतें और स्वयं को सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बताने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पहचान पत्र (आई-कार्ड) अवश्य देखें।

जिलाधिकारी ने बताया कि लेखपाल, राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) एवं अन्य विभागीय अधिकारी गांवों और मोहल्लों में सर्वेक्षण, सत्यापन, निरीक्षण तथा जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए नियमित रूप से भ्रमण करते हैं। यदि कोई व्यक्ति बिना वैध पहचान पत्र के स्वयं को सरकारी कर्मचारी बताकर जानकारी मांगता है या किसी प्रकार का प्रलोभन देता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित उपजिलाधिकारी, तहसील प्रशासन, पुलिस अथवा जिला प्रशासन को दें।

Loading...

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी के पास विभाग द्वारा जारी वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य है। नागरिक किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी या दस्तावेज उपलब्ध कराने से पहले संबंधित अधिकारी का परिचय पत्र अवश्य जांच लें।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह सावधानी लोगों को संभावित धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है। उन्होंने जनपदवासियों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की, ताकि पारदर्शी, सुरक्षित एवं विश्वसनीय प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page