Connect with us

बलिया

पॉपकार्न एवं दोना मेकिंग टूल-किट वितरण हेतु 3 जुलाई को होगा साक्षात्कार

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की खादी नीति के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पॉपकार्न मेकिंग टूल-किट तथा दोना मेकिंग टूल-किट वितरण योजना के तहत लाभार्थियों का साक्षात्कार 03 जुलाई 2026 को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, रामपुर उदयभान, बलिया में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विभाग को दोनों योजनाओं के लिए 8-8 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। दोना मेकिंग मशीन योजना के लिए प्राप्त 73 आवेदकों का साक्षात्कार पूर्वाह्न 11 बजे से तथा पॉपकार्न मेकिंग टूल-किट योजना के लिए प्राप्त 16 आवेदकों का साक्षात्कार अपराह्न 3 बजे से आयोजित किया जाएगा।

Loading...

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं शैक्षिक अंकपत्र सहित अन्य दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page