Connect with us

बलिया

अंधविश्वास का झांसा देकर आठ लाख के गहने ठगे

Published

on

Loading...
Loading...

खुद को मंदिर के महंत का पुत्र बताकर परिवार को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली ग्रामसभा के टेकारी गांव में एक शातिर ठग ने अंधविश्वास का सहारा लेकर एक परिवार से करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए। आरोपी खुद को उच्चेड़ा चंडी माता मंदिर के महंत का पुत्र बताकर घर में घुसा और धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

भूत-प्रेत का साया बताकर जीता भरोसा

जानकारी के अनुसार आरोपी ने परिवार की बीमार बहू प्रियंका सिंह पर भूत-प्रेत का साया होने का दावा किया। उसने चावल, चूना और गंगाजल से कथित धार्मिक प्रक्रिया कर परिवार का विश्वास जीत लिया।

इसके बाद उसने बहू के सभी सोने-चांदी के आभूषणों का शुद्धिकरण करने की बात कही और गहने अपने कब्जे में ले लिए।

Advertisement

संदिग्ध पदार्थ सुंघाकर हुआ फरार

आरोप है कि ठग ने परिवार के लोगों को कोई संदिग्ध पदार्थ सुंघाकर असहज कर दिया। इसी दौरान वह करीब आठ लाख रुपये मूल्य के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गया। होश आने पर पीड़ित छोटक सिंह ने गड़वार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पुलिस ने लोगों से अंधविश्वास के झांसे में न आने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page