Connect with us

बलिया

वाटर पार्क विवाद की गूंज थाने तक, दो पक्षों में हंगामा; 12 लोग गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जनसुनवाई के दौरान भिड़े दोनों पक्ष, पुलिस ने किया काबू

शांति भंग की आशंका में बीएनएसएस के तहत कार्रवाई, न्यायालय में पेशी

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई स्थित वाटर पार्क में नहाने को लेकर हुए पुराने विवाद ने गुरुवार को उस समय तूल पकड़ लिया जब मामला जनसुनवाई के दौरान थाने तक पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में हंगामा और मारपीट में बदल गई।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी तो पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई की।

Advertisement

12 लोग हिरासत में, बीएनएसएस के तहत कार्रवाई

पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 12 लोगों को हिरासत में लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की।

गिरफ्तार लोगों में गड़वार, सिकंदरपुर, मनियर तथा मऊ जिले के निवासी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया गया।

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

सुखपुरा थाना पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के विवाद या सार्वजनिक शांति भंग करने के प्रयास पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

पुलिस ने लोगों से आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और कानून का पालन करने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page