Connect with us

जौनपुर

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

पहले दिन तीन पालियों में हुई परीक्षाएं, कुलपति ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (PUCAT-2026) का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं तीन पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।

कुलपति ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुचिता के साथ संपन्न कराई जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

पहली पाली में डी. फार्मा और बीटेक की परीक्षा

परीक्षा समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि पहली पाली में डी. फार्मा और बीटेक की विभिन्न शाखाओं की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई।

  • डी. फार्मा में 224 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 172 उपस्थित रहे।
  • बीटेक में 375 अभ्यर्थियों में से 293 ने परीक्षा दी।

दूसरी और तीसरी पाली में भी रही अच्छी उपस्थिति

दूसरी पाली में बीसीए की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 481 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 406 ने परीक्षा में भाग लिया।

तीसरी पाली में बीए एलएलबी और बीबीए की प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें बीए एलएलबी के 387 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 307, जबकि बीबीए के 180 अभ्यर्थियों में से 158 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे दिन सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं और किसी भी केंद्र से अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page