Connect with us

गोरखपुर

बालू उधार मांगने पर महिला व पुत्र से मारपीट, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 सूअरज में बालू उधार देने के बाद वापस मांगना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि बालू लौटाने की बात को लेकर हुए विवाद में महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट की गई, जिसमें छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 11 सूअरज निवासी गुड्डी देवी पत्नी महेंद्र मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने पट्टीदार रमाकांत पुत्र स्व. बृजमोहन को कुछ समय पहले बालू उधार दिया था।

31 मई की सुबह करीब सात बजे जब वह अपना बालू वापस मांगने पहुंचीं, तो इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रमाकांत, रमेश पुत्रगण बृजनाथ, अनुप पुत्र रमेश, केशभान पुत्र बृजमोहन, अनीता देवी पत्नी रमाकांत, अंजलि पत्नी रमेश तथा बेबी पुत्री रमेश ने मिलकर उनके साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं।

यह भी आरोप है कि बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र प्रिंस के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में गोला पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page