Connect with us

भदोही

भदोही पुलिस का मिशन शक्ति अभियान तेज, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

शिक्षण संस्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया विशेष अभियान, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

भदोही।उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत भदोही पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों और महिला पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं, महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

अभियान के दौरान महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर हेल्पलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108 और सीएम हेल्पलाइन-1076 की जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित कर आपातकालीन सेवाओं के उपयोग के बारे में भी बताया गया।

अभियान रहेगा जारी

भदोही पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग महिला सुरक्षा संबंधी सुविधाओं और अधिकारों से अवगत हो सकें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page