Connect with us

भदोही

प्रयागराज में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी

Published

on

Loading...
Loading...

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

सुरियावां (भदोही)।सुरियावां स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस नाजिम अली, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ‘टोनी’ और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्रा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 जुलाई को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के भी शामिल होने की संभावना है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग कर एक स्वतंत्र एवं जवाबदेह परीक्षा प्राधिकरण के गठन की मांग की।

नेताओं ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं विवादों में रही हैं, जिससे छात्रों और युवाओं में निराशा बढ़ी है। उनका कहना था कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रयास है।

प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठाती रहेगी तथा सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page