Connect with us

जौनपुर

मई बाजार हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

24 घंटे के भीतर पुलिस ने की कार्रवाई

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मई बाजार में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विवाद के बाद हुई थी हत्या

पुलिस के अनुसार 22 जून को मई बाजार में खाने-पीने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इसी दौरान सुमित सिंह के साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया था।

मुकदमा दर्ज कर शुरू हुई जांच

मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना बक्शा में मुकदमा संख्या 336/26 धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

घेराबंदी कर दोनों आरोपी गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतीश कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में बक्शा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेपालनगर स्कूल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम गौतम (19 वर्ष) पुत्र अशोक गौतम तथा शनी गौतम (21 वर्ष) पुत्र स्व. अमरजीत गौतम, निवासी ग्राम मई थाना बक्शा के रूप में हुई है।

पुलिस टीम की सक्रियता से सफलता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार तकनीकी व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण यादव, कांस्टेबल अम्बिकेश दीक्षित तथा कांस्टेबल हिमांशु सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page