Connect with us

देवरिया

देवरिया में DM का सीएचसी तरकुलवा का औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, सख्त कार्रवाई के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तरकुलवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गर्भवती महिला के कार्ड की जांच, रिकॉर्ड अपडेट के निर्देश

Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एक गर्भवती महिला का मातृ-शिशु कार्ड स्वयं जांचा। उन्होंने महिला की शुगर और रक्त जांच से संबंधित जानकारी ली तथा आशा कार्यकर्ता को निर्देश दिया कि सभी जांच संबंधी विवरण अनिवार्य रूप से कार्ड में दर्ज किए जाएं, ताकि गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य निगरानी प्रभावी रूप से की जा सके।

स्वास्थ्य समितियों और फील्ड वर्क पर विशेष ध्यान

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम कार्यकर्ताओं को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठकों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों और अन्य कर्मियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश

Advertisement

जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के टीकाकरण को निर्धारित रोस्टर के अनुसार शत-प्रतिशत पूरा करने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में जवाबदेही बढ़ने और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page