Connect with us

वाराणसी

केंद्रीय कारागार में पत्रकार बनाम कारागार परिवार मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रोमांचक मुकाबले में कारागार परिवार टीम ने दर्ज की शानदार जीत

वाराणसी | स्थित केंद्रीय कारागार में बुधवार को बंदियों के मनोरंजन एवं सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पत्रकार टीम और कारागार परिवार टीम के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले का उद्देश्य कारागार वातावरण में सकारात्मकता और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देना रहा।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने किया खिलाड़ियों का परिचय

मैच का शुभारंभ वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं शुभकामनाएं देकर किया गया। आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

12 ओवर में 64 रन पर सिमटी टीम

Advertisement

टॉस जीतकर पत्रकार टीम के कप्तान हेमन्त दूबे ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पंकज गुप्ता और कृष्णा सिंह ने संभलकर शुरुआत की, लेकिन पंकज गुप्ता के जल्द आउट होने के बाद टीम दबाव में आ गई।

कृष्णा सिंह ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन कारागार परिवार टीम की कसी हुई गेंदबाजी के आगे रन गति नहीं बढ़ सकी। पत्रकार टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर मात्र 64 रन बनाए।

कारागार परिवार टीम की गेंदबाजी

कारागार परिवार टीम की ओर से कप्तान शिखर मिश्र, धर्मेन्द्र यादव, प्रेमचन्द्र मौर्या और अवधेश ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

Advertisement

3 ओवर में हासिल की जीत

65 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कारागार परिवार टीम ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर शिवशंकर और प्रखर मिश्रा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी।

प्रखर मिश्रा के आउट होने के बाद कप्तान शिखर मिश्र ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 5 गेंदों में 24 रन (2 छक्के और 4 चौके) बनाए और टीम को जीत की ओर पहुंचाया। टीम ने मात्र 3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया।

शिखर मिश्र का शानदार प्रदर्शन

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कप्तान शिखर मिश्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं शिवशंकर ने 8 गेंदों में 23 रन और प्रखर मिश्रा ने 5 गेंदों में 20 रन की तेज पारी खेली।

Advertisement

सकारात्मक गतिविधियों से मिलता है मानसिक सुकून

वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजन बंदियों के जीवन में सकारात्मकता, मानसिक सुकून और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कारागार प्रशासन का प्रयास है कि बंदियों के लिए समय-समय पर मनोरंजक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह बाल्दिया, अयोध्या प्रसाद, फार्मासिस्ट संदीप खरे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page