Connect with us

भदोही

हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

सिगरेट के पैसे मांगने पर हुआ था हमला, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को रामपुर कला चट्टी स्थित एक गुमटी दुकान पर बैठे सौरभ उर्फ गांगुली पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। आरोप है कि सिगरेट पीने के बाद पैसे मांगने पर हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लोहे की रॉड तथा चाकू से हमला कर दिया। हमले में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना बांसडीह में मुकदमा संख्या 177/2026 के तहत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान गुरुवार को उपनिरीक्षक अनूप कुमार एवं उनकी टीम ने पितम्बरा मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे के पास से आरोपी अभिषेक पटेल उर्फ गोली पटेल (23) निवासी उत्तर टोला, बांसडीह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद हुई।

Advertisement

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। वहीं मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page