Connect with us

वाराणसी

समाजसेवी एवं उद्यमी आलोक शापूरी का निधन, शोक की लहर

Published

on

Loading...
Loading...

संकल्प संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दीपक शापूरी के अनुज थे आलोक शापूरी

धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक जगत ने जताया गहरा शोक

वाराणसी। संकल्प संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दीपक शापूरी के अनुज, शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी, समाजसेवी एवं श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट (अस्सी) के ट्रस्टी आलोक शापूरी (दीपक टॉकीज) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

आलोक शापूरी लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे। उन्होंने संकल्प संस्था के विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाजहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में भी उन्होंने धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया।

सेवा भावना और सरल व्यक्तित्व के लिए थे प्रसिद्ध

Advertisement

अपने सौम्य स्वभाव, सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों के कारण आलोक शापूरी समाज के विभिन्न वर्गों में अत्यंत सम्मानित थे। उनके निधन से शहर ने एक कर्मठ समाजसेवी, सफल उद्यमी और धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व को खो दिया है।

संकल्प संस्था ने व्यक्त किया गहरा दुःख

संकल्प संस्था परिवार ने आलोक शापूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

आलोक शापूरी के निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page