Connect with us

वाराणसी

बड़ागांव पुलिस ने विद्युत केबल चोरी का किया खुलासा, युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चोरी का एबीसी केबल और तार काटने का कटर बरामद

महदेवपुर में बिजली के तार चोरी करने की बात कबूली, बेचने जा रहा था माल

वाराणसी। बड़ागांव थाना पुलिस ने विद्युत केबल चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया विद्युत एबीसी केबल (तार) तथा तार काटने में प्रयुक्त कटर बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भरत सैनी (24 वर्ष) निवासी ग्राम कनई सराय, थाना लोहता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर नयनपुर नहर पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक प्लास्टिक की बोरी से 34.420 किलोग्राम कटा हुआ विद्युत एबीसी केबल तथा एक तार काटने का कटर बरामद हुआ।

विद्युत विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा

Advertisement

विद्युत विभाग की ओर से 18 मई 2026 को बड़ागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ग्राम महदेवपुर में 3 और 17 मई की रात अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत एबीसी केबल चोरी कर लिया गया था। इसके अलावा 11 मई को ग्राम तिवारीपुर में भी बिजली के केबल को काटने का प्रयास किया गया था। मामले में भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।

पूछताछ में कबूला अपराध

पुलिस पूछताछ में भरत सैनी ने स्वीकार किया कि उसने महदेवपुर गांव में विद्युत पोल पर लगे केबल को काटकर चोरी की थी। उसने चोरी किए गए तार का कुछ हिस्सा जलाकर उसमें से निकला एल्यूमीनियम बेच दिया था, जबकि शेष तार को एक सुनसान स्थान पर छिपा रखा था। शनिवार को वह बचे हुए तार को बेचने के लिए ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पहले भी दर्ज हैं चोरी के मुकदमे

पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना लोहता में पूर्व से ही चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

गिरफ्तारी करने वाली टीम

अभियुक्त की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक पंकज सिंह चौहान, उपनिरीक्षक अमन यादव, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, आरक्षी विकास कुमार तथा आरक्षी अजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page