Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर ग्रापए में बड़ी टूट, छह तहसील अध्यक्षों समेत सैकड़ों सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Published

on

Loading...
Loading...

नए संगठन “भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन” का गठन, कमलेश पाण्डेय बने जिलाध्यक्ष

ग्रापए के कई पदाधिकारियों ने उच्च नेतृत्व पर लगाए तानाशाही और अलोकतांत्रिक कार्यशैली के आरोप

गाजीपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) गाजीपुर इकाई में मंगलवार को बड़ी संगठनात्मक हलचल देखने को मिली। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ जनपद की सात तहसीलों में से छह तहसीलों के अध्यक्षों ने अपने-अपने पदों और सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देकर नए संगठन “भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश” की सदस्यता ग्रहण कर ली।

यह निर्णय मिश्र बाजार स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।

Advertisement

वाराणसी मंडल के मंडल महामंत्री ने भी छोड़ा पद

बैठक में ग्रापए वाराणसी मंडल के मंडल महामंत्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने पद एवं सदस्यता से इस्तीफा देकर नवगठित संगठन की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस्तीफा देने वाले सदस्यों का आरोप है कि ग्रापए के प्रदेश एवं मंडल स्तर के कुछ पदाधिकारी संगठन में तानाशाही और अलोकतांत्रिक तरीके से कार्य कर रहे थे। उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन, तहसील अध्यक्षों को मनमाने ढंग से हटाने और संगठनात्मक ढांचे में हस्तक्षेप को असंतोष का प्रमुख कारण बताया।

छह तहसीलों के अध्यक्षों ने थामा नए संगठन का दामन

संगठन के प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गाजीपुर सदर के तहसील अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, सैदपुर के प्रहलाद दास जायसवाल, मोहम्मदाबाद के रामविलास पाण्डेय, जमानियां के विकास सिंह, सेवराई के मृत्युंजय सिंह तथा जखनियां के सुधाकर पाण्डेय ने अपने-अपने पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ ग्रापए से इस्तीफा देकर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि शेष कासिमाबाद तहसील में भी शीघ्र ही संगठन की तहसील इकाई का गठन किया जाएगा।

कमलेश पाण्डेय उर्फ दरोगा पाण्डेय बने जिलाध्यक्ष

बैठक में सर्वसम्मति से कमलेश कुमार पाण्डेय उर्फ दरोगा पाण्डेय को भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, गाजीपुर का जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पूर्ववत छहों तहसील अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में नए संगठन के तहसील अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

जल्द होगा जिला कार्यकारिणी का गठन

Advertisement

प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार नवगठित संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा। इसके लिए जिलाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय वरिष्ठ साथियों से विचार-विमर्श कर नई कार्यकारिणी की सूची जारी करेंगे।

उन्होंने बताया कि संगठन की अगली बैठक एक सप्ताह के भीतर आयोजित होगी, जिसमें संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ग्रहण की सदस्यता

नए संगठन में शामिल होने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, रामअवतार यादव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री विनीत दूबे, कोषाध्यक्ष शुभम मोदनवाल, मंत्री राधेश्याम यादव ‘पप्पू’, वरिष्ठ सदस्य अरुण कुमार तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हैं।

Advertisement

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page