Connect with us

वाराणसी

विश्व हिंदू कल्याण परिषद में संदीप जायसवाल को राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रभारी की जिम्मेदारी

Published

on

Loading...
Loading...

संगठन विस्तार को लेकर शीर्ष नेतृत्व का निर्णय

वाराणसी। विश्व हिंदू कल्याण परिषद के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से शिवपुर निवासी संदीप जायसवाल को वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

सेवा भावना और समर्पण को मिला सम्मान

संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि हिंदू समाज, धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति संदीप जायसवाल की निष्ठा, सेवा भावना तथा समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।

परिषद ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए सदस्यता अभियान को मजबूत बनाएंगे तथा सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Advertisement

पदाधिकारियों ने दी बधाई

नियुक्ति की सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने संदीप जायसवाल को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प

संदीप जायसवाल ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page