Connect with us

गोरखपुर

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, मौत के बाद आरोपी पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने देवा चौहान पुत्र विश्वभर चौहान निवासी सीहर थाना खजनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी हुई।

ग्राम पंचायत बैजलपुर निवासी उदयभान चौहान पुत्र राम पलट चौहान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी बेटी हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम गनौरी निवासी शेषमन चौहान पुत्र स्व बिदेशी के यहां बचपन से ही अपने ननिहाल में रहती थी। वहीं दो वर्षों से उसका प्रेम संबंध देवा चौहान (पुत्र विश्वभर चौहान निवासी सीहर थाना खजनी) से हो गया, और वह हमारी लड़की को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया, और जब हमारी बालिग लड़की शादी करने के लिए कहा तो देवा चौहान ने शादी करने से मना कर दिया, और धमकी देने लगा कि यदि कहीं शिकायत किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा, इससे हमारी लड़की उसके बातों से आजिज आकर जहर खा लिया, स्वजनों ने उसे सीएचसी सहजनवां ले गए जहां डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया और 9 अप्रैल 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। इन दोनों के प्रेम संबंध में बातचीत कराने में थाना क्षेत्र के कटसहरा निवासी मिथुन पुत्र राजमन का पूरा सहयोग रहा।

Loading...

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर देवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page