Connect with us

गोरखपुर

पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल; एक आरोपी हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। दियारा क्षेत्र से गश्त कर लौट रही पुलिस टीम पर रविवार को कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस घटना में सिपाही सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट लगने के बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव की है। पुलिसकर्मी क्षेत्र में गश्त कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मड़हा गांव के पास कुछ युवक आपस में गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने वाहन रोककर दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि तभी कुछ युवकों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले के दौरान सिपाही सतीश कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने हालात पर काबू पाया और घायल सिपाही को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

सीओ खजनी विवेक तिवारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। घायल सिपाही की तहरीर के आधार पर बेलघाट पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page