Connect with us

वाराणसी

बंद कमरे से युवक का शव मिलने से सनसनी, बदबू आने पर खुला राज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के अशोक विहार फेज-2 में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कृष्ण कुमार वर्मा (लगभग 40 वर्ष) पुत्र हरिहर प्रसाद वर्मा निवासी मकान नंबर एमएल-76, अशोक विहार कॉलोनी फेस-2, पहाड़ियां, सारनाथ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कृष्ण कुमार वर्मा एक-दो दिन पहले अपने कमरे में गए थे और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था।

बताया गया कि कमरे से बदबू आने पर उनके भाई संतोष कुमार वर्मा पुत्र हरिहर प्रसाद वर्मा, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, उन्होंने स्थानीय थाने को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सारनाथ पंकज त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

Loading...

थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जानकारी में मृतक के नशे का आदी होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच पूरी होने के बाद ही मामले में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page