गाजीपुर
संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई बीएन सिंह की पुण्यतिथि
सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मनाई गई 27वीं पुण्यतिथि
गाजीपुर (जयदेश)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के शिखर पुरुष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा विधान परिषद सदस्य रहे कर्म रत्न ठाकुर बीएन सिंह की 27वीं पुण्य तिथि जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के पेंशनर्स भवन में सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संयुक्त तत्वावधान श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं बताया कि आज जो भी सुविधा केंद्र कर्मचारी के समान राज्य कर्मचारियों को मिल रही है उसका सम्पूर्ण श्रेय ठाकुर बीएन सिंह को ही है। कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे बताया कि स्व ठाकुर बीएन जी के द्वारा दिखाए गए संघर्षों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

परिषद् के जिलाध्यक्ष इं सुरेन्द्र प्रताप ने समस्त कार्मिकों से से आपसी मतभेद भुला कर स्व बीएन सिंह के व्यक्तित्व से प्रेरणा ले कर संघर्ष करने का अनुरोध किया। श्रद्धांजलि सभा को मुख्य रूप से बरमेश्वर उपाध्याय जनार्दन सिंह, डा पीएन सिंह, अशोक कुमार, बाल कृष्ण यादव, डा दिनेश सिंह , विंध्याचल यादव, इ प्रदीप शर्मा, बैजनाथ तिवारी, रमा शंकर यादव, दिनेश चन्द्र शर्मा, कामेश्वर द्विवेदी, अमर नाथ तिवारी, डीएन राय, अरुण सिंह,यशोधरा बसंत, संदीप यादव, सुरेश कुमार पाण्डेय, उग्रसेन सिंह मनोज याद, अनूप सिन्हा, दिनेश सिंह, आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे एवं जनार्दन सिंह ने संयुक रूप से किया। मुक्तेश्वर श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन गाजीपुर भी शामिल रहें।
