Connect with us

वाराणसी

पांडेयपुर में 14 पार्कों का जल्द होगा नव निर्माण : रविंद्र जायसवाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। स्टांप व न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने पांडेयपुर स्थित आवास विकास कालोनी को आदर्श कालोनी के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए हैं। कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत सभी 14 पार्कों को आकर्षक स्वरूप देने के साथ उनमें अत्याधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। साथ ही तीन मुख्य द्वारों का निर्माण भी कराया जाएगा।

Loading...

आवास विकास कालोनी के निवासियों ने मंत्री से क्षेत्र में फैली अव्यवस्था समेत अन्य समस्याओं की शिकायत की थी। इस पर मंत्री रविंद्र जायसवाल रविवार को मौके पर पहुंचे और विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर प्रशांत वर्धन को बुलाकर पूरी योजना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नव निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page