Connect with us

गाजीपुर

गुपचुप प्रेम संबंध में युवक-युवती फरार, सदमे में लड़की का परिवार

Published

on

Loading...
Loading...

सेवराई (गाजीपुर) जयदेश। गहमर कोतवाली क्षेत्र के मां कामाख्या धाम चौकी अंतर्गत करहिया गांव का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करहिया निवासी बीरु राजभर पुत्र बाउल राजभर का लड़का अपने ही पड़ोस की एक लड़की, जो दूसरे समुदाय से संबंध रखती है, को प्रेम संबंध के जाल में फंसाकर फरार हो गया।

बताया गया कि लड़की रोज की तरह सिलाई-कटाई सीखने के लिए भदौरा गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद लड़की के पिता व परिवार के लोग सिलाई-कटाई सेंटर पहुंचे और जानकारी ली। वहां पता चला कि लड़की शाम करीब चार बजे सेंटर से निकल चुकी थी। इसके बावजूद वह घर नहीं पहुंची।

परिजनों ने भदौरा स्टेशन, दिलदारनगर जंक्शन और गहमर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लड़की का मोबाइल फोन भी बंद मिला। इससे परिवार सदमे में आ गया। परिवार के लोग दो-तीन दिन तक लगातार खोजबीन करते रहे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पड़ोस का ही वीरु राजभर पुत्र बाउल राजभर करहिया का लड़का लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

इसके बाद लड़की के पिता ने करहिया चौकी एवं गहमर कोतवाली में इस पूरे घटनाक्रम की लिखित तहरीर दी। घटना 6 मई की बताई जा रही है, जबकि परिवार के लोगों ने 8 मई को गहमर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस प्रशासन अभी तक आरोपी के घर तक नहीं पहुंचा है और न ही आरोपी के परिवार से इस मामले में कोई पूछताछ की गई है।

परिवार के लोगों का कहना है कि लड़की का परिवार सदमे में है, क्योंकि राजभर परिवार दबंग प्रवृत्ति का है। आरोप है कि आए दिन शराब पीकर लड़की के परिवार को धमकियां भी दी जा रही हैं। परिवार के लोगों के अनुसार ऐसी घटनाएं भविष्य में बड़े विवाद का रूप ले सकती हैं।

Advertisement

इस संबंध में करहिया चौकी इंचार्ज सुमित कुमार से मृत्युंजय सिंह सेवराई तहसील रिपोर्टर ने बातचीत की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही लड़की की बरामदगी कर ली जाएगी और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हालांकि, पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि आरोप है कि घटना के सात दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी के घर पुलिस पूछताछ के लिए नहीं पहुंची। परिवार का कहना है कि लड़की का परिवार गरीब, असहाय और धोबी मुसलमान समुदाय से संबंध रखता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page