Connect with us

गोरखपुर

चोरी के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार, 30 कॉपर पाइप के टुकड़े बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 204/2026 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 30 कॉपर धातु के पाइप के टुकड़े बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौरव भाटी तथा मंगरु पासवान के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

घटना के संबंध में बताया गया कि 29 अप्रैल 2026 को वादी के अस्पताल में लगे एसी के आउटर यूनिट का कॉपर वायर (तार) अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया था। इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में गौरव भाटी पुत्र स्व0 प्रभुदयाल भाटी निवासी बसन्तकुंज आपर्टमेण्ट स्पोर्टस कालेज रोड थाना चिलुआताल गोरखपुर तथा मंगरु पासवान पुत्र घूरे पासवान निवासी पासी टोला मोहनापुर थाना शाहपुर, गोरखपुर शामिल हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page