Connect with us

गोरखपुर

फर्जी शादी कर बंधक बनाकर धन उगाही करने वाले गिरोह की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलुआताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंग बनाकर अंतर्राज्यीय लोगों को शादी का झांसा देकर फर्जी शादी कराने और बंधक बनाकर धन उगाही करने वाले गिरोह की एक वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना चिलुआताल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 247/26 धारा 308(5),122(2),127(2),61(2),204,319(2),318(4),336(3),340(2),3(5) भा0न्या0सं0 में वांछित अभियुक्ता नीलम सिंह (पुत्री स्व0 राजबली सिंह हालपता राजीव नगर कालोनी रुस्तमपुर थाना रामगढ़ताल गोरखपुर, स्थाई पता निवासी मेहुली थाना रसड़ा बलिया) को गिरफ्तार किया गया।

Loading...

जांच में सामने आया कि अभियुक्ता अपने गैंग के साथ मिलकर दूसरे राज्यों के लोगों को शादी का झांसा देकर गोरखपुर बुलाती थी। इसके बाद फर्जी शादी कराकर स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को बंधक बनाते हुए उनसे धन उगाही की जाती थी। मामले में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page