Connect with us

गोरखपुर

चाय-नाश्ते की दुकान में सिलेंडर विस्फोट, मची अफरा-तफरी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। असुरन पुलिस चौकी के सामने स्थित पप्पू की चाय-नाश्ते की दुकान में मंगलवार सुबह सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। एक के बाद एक तीन सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाकों की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

घटना सुबह करीब 5:45 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान में अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ, जिसके बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीनों सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए। पुलिस चौकी के सामने घटना होने के कारण मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया।

Loading...

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान दुकानदार पप्पू का हाथ झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

धमाकों के चलते आसपास की दुकानों और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस ने एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page