Connect with us

गोरखपुर

बंगाल में भगवा की जीत: विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया जश्न

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की असम, पश्चिम बंगाल और पांडिचेरी में प्रचंड जीत के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश सराफा व्यापार संगठन और भारतीय जनता पार्टी ने गोलघर काली मंदिर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी को अंगवस्त्र देकर राधाकांत वर्मा और उनके सदस्यों ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र पर पंचामृत से अभिषेक किया गया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सराफा व्यापार संगठन के सदस्य राधाकांत वर्मा ने कहा कि तीन राज्यों की जीत का श्रेय राम के रूप में योगी आदित्यनाथ, लक्ष्मण के रूप में अमित शाह और राजा दशरथ के रूप में नरेंद्र मोदी को जाता है।

Loading...

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को सबक सिखाया है, जिन्होंने हिंदू जनमानस को ठेस पहुंचाने का कार्य किया था।वर्मा ने कहा कि अब पश्चिम बंगाल की सरकार नौजवानों को नौकरी और बहन-बेटियों की सुरक्षा की गारंटी लेकर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कल्पना को साकार करने के लिए मोदी, योगी और अमित शाह जैसे महापुरुष काम करेंगे।

इस अवसर पर महंत राजन दास महाराज, विश्वनाथ वर्मा, मनीष वर्मा, रंजीत कुशवाहा, विजय कुमार वर्मा, रवि शंकर विश्वकर्मा, शिव वर्मा, सुनील श्रीवास्तव और कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page