Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री और विवेकानंद पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य सोमवार को थाना चेतगंज पहुंचे और सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि ओम प्रकाश सिंह बेरीहा द्वारा फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath तथा भारत के महान आध्यात्मिक प्रेरणा स्रोत Swami Vivekananda के प्रति आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट साझा की गई थी। इसे लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

Loading...

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुकदमा दर्ज कराने के उद्देश्य से चेतगंज थाने पहुंचे, लेकिन थाना प्रभारी के मौजूद न होने पर वहां उपस्थित प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ‘गुरुजी’, पंडित लोकेश जोशी, मनीष सिंह रघुवंशी, रश्मि तिवारी, उमा शुक्ला, अनिता दास, आनंद शर्मा, दुर्गा साहनी, श्रीनिवास चौबे, विकास और धीरज सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page