Connect with us

वाराणसी

अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के अध्यक्ष बने प्रदीप चौरसिया

Published

on

Loading...
Loading...

सुधीर चौरसिया महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

वाराणसी। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के सत्र 2026-2029 के लिए रविवार को होटल रमाडा, कटेसर में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। इस दौरान प्रदीप चौरसिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष और सुधीर चौरसिया को महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं नरेंद्र नाथ चौरसिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव अधिकारी महेश कानड़ी (उज्जैन), जगत नारायण चौरसिया (सिंगरौली, मध्य प्रदेश) तथा सुरेश चौरसिया की निगरानी में आयोजित आमसभा में महासभा द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों एवं आय-व्यय का विस्तृत विवरण पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत विवरण का सभा में मौजूद लोगों ने तालियों की गूंज के साथ स्वागत किया।

चुनाव अधिकारियों ने जानकारी दी कि नामांकन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी। अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप चौरसिया, महासचिव पद के लिए सुधीर चौरसिया तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र नाथ चौरसिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के चलते सभी पदों पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन प्रमाण-पत्र वितरण के उपरांत पूर्व मंत्री कैलाशनाथ चौरसिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें दायित्व सौंपा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित टीम ने चुनाव अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी एवं पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री टी.एन. चौरसिया को “भीष्म पितामह” सम्मान प्रदान किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल गंगा बाबू चौरसिया, पूर्व मंत्री कैलाशनाथ चौरसिया, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक आलोक चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय चौरसिया, देवकुमार चौरसिया, शिवकुमार चौरसिया भोलू, राजेन्द्र बनारसी, राजेश महतो सहित समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page