Connect with us

वाराणसी

भिखारीपुर पावर हाउस के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के परिसर में बने वर्कशॉप में सोमवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं के साथ आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठने लगीं। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

एमडी हाउस के सामने कुछ दूरी पर स्थित ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग और स्क्रैप गोदाम में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा सूचना दिए जाने पर कुल पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिनकी सहायता से आग बुझाई गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का ट्रांसफॉर्मर ऑयल, कॉपर और तांबे के तार समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।

Loading...

आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासी गोपाल श्रीवास्तव और अभिषेक सिंह ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि करीब 500 मीटर दूर तक इसकी लपटें और धुएं की महक महसूस की जा रही थी, जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, बिजली विभाग की ओर से किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page